उत्तर प्रदेशलखनऊ

आपका भाई, आपका बेटा लोहे का बना है, बहुत मजबूत है…’, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया CM केजरीवाल का Video मैसेज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है. इस बीच केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जेल से दिए गए अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता को बताया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. कुछ वक्त पहले आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शराब घोटला मामले में चुनावी चंदे की एंट्री की और अब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम के द्वारा जेल से भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया. अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए सुनीता ने कहा- मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे गिरफ्तार कर लिया गया.

 

उन्होंने आगे कहा कि मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा. मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है, मेरी शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है. इस पृथ्वी पर मेरा जीवन ही संघर्ष के लिए हुआ है. इसीलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती. पिछले जन्म में जरूर मैंने बहुत पुण्य किए होंगे, जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ. हमें मिलकर भारत को फिर से महान बनाना है. देश के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को कमजोर कर रही हैं.

सुनीता ने आगे कहा कि हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को पहचानना है और हराना है. भारत में ही ढेरों ताकतें हैं, जो देशभक्त हैं और भारत को आगे बढ़ाना चाहती हैं. इन ताकतों के साथ जुड़ना है और इन्हें और मजबूत करना है.

Related Articles

Back to top button