उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में पुलिस को देखकर भागा युवक, मौत पत्नी बोली- बेहोश होने तक पीटती रही पुलिस; मायावती ने कहा-दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई हो लखनऊ

लखनऊ में पुलिस को देखकर भाग रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। युवक की पत्नी का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसके पति की मौत हुई है। घटना विकास नगर थाना क्षेत्र की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- दलित युवक के साथ कल शाम पुलिस की बर्बरता से हुई मौत की घटना अति-दुःखद। सरकार दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे पुलिस का कहना है कि जुआरियों को पकड़ने पहुंची टीम को देखकर दो लोग भागने लगे, इसी दौरान एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। अमन के परिजन शाम को खुर्रम नगर चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एसीपी अनिरुद्ध विक्रम सिंह टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।पढ़िए पूरा मामला क्या है… विकास नगर निवासी अमन गौतम (26) शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने साथियों के साथ बैठकर जुआ खेल रहा था। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस की PRV टीम मौके पर पहुंची।पुलिस को देखक लोग वहां से भागन लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर अमन गौतम और उसके साथी सोनू को पकड़ लिया। दोनों को थाने ले जाने के लिए पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठाने लगे। इसी दौरान अचानक अमन की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस अमन को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button