उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्कॉर्पियो में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया इतने रुपये का चालान

मोतीझील ओवरब्रिज पर शाम में सरकारी विभाग का बोर्ड लगा एक स्कॉर्पियो आई। वहां तैनात जवान के द्वारा अवैध पार्किंग में गाड़ी लगाने से मना किया गया। कुछ देर बाद ट्रैफिक थाने का एक जवान वहां आया तो दरवाजा खटखटाया। जवान ने गाड़ी में एक युवक व युवती को आपत्तिजनक हालत में देखा। ट्रैफिक पुलिस ने फिर वाहन चालक का चालान काटा।

मोतीझील में आपत्तिजनक हालत में स्कार्पियो में मिले युवक व युवती

तैनात जवान के मना करने के बाद भी मोतीझील ओवरब्रिज पर खड़ी रही गाड़ी

ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मोतीझील ओवरब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस के मना करने के बाद भी सरकारी विभाग का बोर्ड लगा एक स्कॉर्पियो लगा दी गई। जवान के वहां से जाने के बाद स्कॉर्पियो का शीशा बंद कर दिया गया। कुछ समय बाद ट्रैफिक थाने का एक जवान वहां आया तो दरवाजा खटखटाया।

जवान ने गाड़ी में एक युवक व युवती को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद ट्रैफिक थाने के एक पदाधिकारी वहां पहुंचे। अवैध पार्किंग में ढाई हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके बाद अवैध पार्किंग से गाड़ी को भी हटवाया।

बताया गया कि मोतीझील ओवरब्रिज पर शाम में सरकारी विभाग का बोर्ड लगा एक स्कॉर्पियो आई। वहां तैनात जवान के द्वारा अवैध पार्किंग में गाड़ी लगाने से मना किया गया। इसके बाद वह विभागीय अधिकारी की गाड़ी होने की बात बताकर जबरन लगा दिया। कुछ समय बाद वहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई। इसके बाद जब यातायात थाने के जवान वहां आए तो जुर्माना किया गया।

Related Articles

Back to top button