उत्तर प्रदेशलखनऊ

गुजरात पहुंचा योगी का बुलडोजर, निशाने पर रहे ये

 

योगी आदित्‍यनाथ का बुलडोजर मॉडल गुजरात पहुंच गया है। यहां भी इसके निशाने पर कई उत्‍पाती रहे।

गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालू स्थित हटड़ि‍या बाजार और जकातनाका इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई की गई। यहां गुजरात सरकार ने पत्थरबाजों के अवैध अतिक्रमण पर भारी बुलडोजर कार्रवाई की।

राम मंदिर उद्घाटन से एक दिन पहले 21 जनवरी को इसी इलाके में हिंदुओं ने श्री राम की शोभा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा पर पथराव किया गया था।

हालात इतने बेकाबू थे कि पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को करीब 10 राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

 

Related Articles

Back to top button