उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्‍या था पूनम पांडेय की कमाई का जरिया, कितनी दौलत की मालकिन थीं, लग्‍जरी कार की शौकीन भी

Poonam Pandey Net Worth : विवादित एक्‍ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो चुकी है. लोगों के मन में सवाल उठता है कि पूनम में आखिर अब तक कितने पैसे बनाए और उनकी कमाई का मुख्‍य जरिया क्‍या था.

हाइलाइट्स

पूनम ने कई फिल्‍मों में काम करने के अलावा रियलिटी शो में काम किया.

मॉडलिंग के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया और करोड़ों रुपये बनाए.

उनकी कमाई का जरिया भी फिल्‍मों और टीवी से रहा.

नई दिल्‍ली. मशहूर हस्‍ती और विवादित मॉडल व अभिनेत्री पूनम पांडेय की मौत ने पूरे देश को चौंका दिया है. महज 32 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली पूनम पांडेय के बारे में हर कोई जानना चाहता है. आज उनकी मौत ने एक बार फिर पूनम के बारे में जानने की ललक लोगों में पैदा कर दी है. सभी मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पूनम के पास कितनी संपत्ति है और उनकी कमाई का मुख्‍य जरिया क्‍या था.

पूनम ने कई फिल्‍मों में काम करने के अलावा रियलिटी शो और मॉडलिंग के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया. उनकी कमाई का जरिया भी फिल्‍मों और टीवी से रहा. इसके अलावा मैग्‍जीन या पत्रिकाओं के लिए फोटो शूट के जरिये भी पूनम ने खूब पैसा कमाया. उन्‍हें लग्‍जरी कार का भी शौक था और मुंबई के एक पॉश इलाके में रहती थीं. पूनम की कमाई उनके बनाए ऐप से भी खूब होती है. हम आपको बताएंगे कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति है.

पूनम ने बनाए करोड़ों रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम पांडेय के पास करीब 52 करोड़ रुपये की संपत्ति है. पूनम ने फिल्‍मों से भी अच्‍छी खासी कमाई की है. उन्‍होंने नशा, लव की पैशन, मालिनी एंड कंपनी, आ गया हीरो और द जर्नी ऑफ कर्मा जैसी फिल्‍मों में काम किया और करोड़ों रुपये कमाए. इसके अलावा टेलीविजन शो टोटल नादानियां और प्‍यार मोहब्‍बत शशश में भी काम किया, जहां अच्‍छा खासा पैसा मिला.

 

 

 

Related Articles

Back to top button