उत्तर प्रदेशलखनऊ

जावेद ने अब तक क्या-क्या बताया? बदायूं हत्याकांड का आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड पर लेकर हो सकती है पूछताछ

यूपी में बदायूं डबल मर्डर केस (Badaun double murder) के दूसरे आरोपी को पुलिस ने कोर्ट (Court) में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया. पुलिस हत्याकांड का सच जानने के लिए कोर्ट से जावेद को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है और आरोपी से पूछताछ कर सकती है.

UP News: बदायूं हत्याकांड (Badaun double murder) के दूसरे आरोपी जावेद को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस जावेद से पूछताछ के लिए जल्द रिमांड की मांग कर सकती है. बता दें कि बदायूं डबल मर्डर केस से सारा देश सिहर उठा है. बच्चों के पिता का कहना है कि आरोपी पैसे मांगने आया था. उससे न कभी लड़ाई हुई और न ही पहले का कोई झगड़ा. दो आरोपियों में से एक का एनकाउंटर कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इस कांड का पूरा सच सामने नहीं आ सका है.

 

बता दें कि दूसरे आरोपी जावेद ने 2 दिन फरार रहने के बाद कल बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की सैटेलाइट पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद बदायूं थाना सिविल लाइंस पुलिस उसे बरेली से लेकर आई.बदायूं पुलिस ने आज करीब 11:40 बजे आरोपी जावेद को CJM कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने जावेद की पत्रावली का अवलोकन करने के बाद उसे जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस जावेद से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है.

Related Articles

Back to top button