उत्तर प्रदेशगाजीपुर

रमजान के महीने में रोज़ा रख रहे परिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना ने बांटी खाद्य सामग्री।

खाद्य सामग्री वितरण करने मे कोई राजनीति नहीं मेरे अपनों की खुशी में मेरी खुशी है: सर्वानंद सिंह झुन्ना 

 

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर  । जखनिया। आज जखनिया विकासखंड के ग्राम सभा अलीपुर मंदरा में रोजेदारों को ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना के द्वारा रमजान के इस पाक महीने में विगत कई वर्षों से खाद्य सामग्री का वितरण एवं इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है उसी क्रम में आज लगभग 400 परिवारों को खाद्य सामग्री एक पैकेट में भरकर सभी परिवारों के घर-घर पहुंचने का काम इन लोगों के द्वारा किया गया इसी क्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा यह कार्य हर वर्ष किया जाता है जितने भी रोजेदार है उनके परिवार को मेरे तरफ से यह एक छोटा सा सहयोग है जो हम लोगों की तरफ से हो जाता है जिससे हमें काफी खुशी मिलती है और आपसी भाईचारा भी बना रहता है उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि कि हमारे यहां कुछ ऐसे भी परिवार है जिनके पास कुछ सुविधा नहीं उपलब्ध हो पाती उनको यह सामग्री देकर एवं उनकी खुशी देखकर हम लोगों को भी उतनी ही खुशी का एहसास होता है ग्राम प्रधान ने बताया कि करोना काल के पहले भी इस तरह के आयोजन सबको बुलाकर किया जाता रहा है पर जब लॉकडाउन लगा तबसे आज़ तक हम लोगों के द्वारा अब तक सभी खाद्य सामग्रियों को एक झोले में पैक कर सभी के घर पहुंचा दिया जाता है आज करीब 400 पैकेट खाद्य सामग्रियों को ट्रॉली में डालकर रोजा रख रहे सभी परिवार के घरों तक पहुंचाने का काम आज किया गया। आज खाद्य सामग्री वितरण के दौरान सत्तार जियाउद्दीन सोनू अफसर अफजल अनीश ताहिर जाकिर शाहिद शाहिद तमाम लोग इस कार्य में लगे रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना,अजीत सिंह काली, पंकज सिंह दादा ,जितेंद्र मौर्य, सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button