उत्तर प्रदेशलखनऊ

Varanasi News: एसी टू और थ्री कोच को बना रखा था जनरल, कराया खाली; अभियान से मचा हड़कंप

Varanasi News: प्लेटफार्मों व एफओबी पर भीड़ नियंत्रण व दिव्यांग, महिलाओं, वृद्ध व बच्चों को खड़ी ट्रेन में चढ़ने व उतरने में मदद की जा रही है।

ट्रेनों में टू और थ्री एसी कोच को जनरल कोच बनाने वालों के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

छपरा-औड़िहार के बीच सारनाथ एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में स्पेशल स्क्वॉड और वाराणसी कॉमर्शियल की रेड टीम ने बेटिकट, वेटिंग टिकट यात्रियों का फाइन करने के साथ उन्हें रिजर्व कोच में न बैठने की हिदायत दी।

 

कंफर्म टिकट नहीं होने पर यात्रियों को जनरल कोच में भेजा गया। टॉयलेट के रास्ते बैठे यात्रियों को हटाया गया। स्लीपर व वातानुकूलित कोच के यात्रियों से भी टीम ने मुलाकात की और कहा कि यदि कोई अनधिकृत व्यक्ति सफर करता है तो चेकिंग स्टाफ से शिकायत करें।

डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि यदि कोच में ऐसे यात्री पाए जा रहे हैं, तो मौजूदा नियमों के अनुसार जुर्माना लगाने के साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button