उत्तर प्रदेशलखनऊ

Varanasi News: एक युवक ने लिफ्ट मांगी, तीन युवक लूट ले गए बाइक; मारपीट भी की

Varanasi News: भुक्तभोगी ने बताया कि बाइक दो महीने पहले कैथी से खरीदा था। चौबेपुर थाने की पुलिस घटना की संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

चौबेपुर के बर्थराकला गांव के पास उकथी मार्ग पर एक बदमाश ने एक युवक की बाइक रुकवाई। इसके बाद बदमाश के तीन दोस्त आए और युवक को मारपीट कर उसकी बाइक लूट ले गए।

गाजीपुर के चौरा शादियाबाद का रहने वाला राहुल यादव अपने मामा के यहां चंद्रावती गांव आया था। वह शनिवार की शाम पांच बजे जाल्हूपुर स्थित कच्चा बाबा का दर्शन करने जा रहा था। वह बर्थराकला गांव से उकथी की ओर बढ़ा था। उसी दौरान एक बगीचे के पास एक युवक ने लिफ्ट के लिए हाथ दिया।

 

राहुल के रुकते ही अचानक बाइक से तीन युवक आए। सभी राहुल से मारपीट कर उसकी बिना नंबर की नई बाइक ले भागे। भुक्तभोगी ने बताया कि बाइक दो महीने पहले कैथी से खरीदा था। चौबेपुर थाने की पुलिस घटना की संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button