उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

जाने क्या हुआ जब 2 साल का बच्चा गिर गया कुएं में

जस्ट एक्शन ब्यूरो।

उन्नाव : जनपद के एफ-चौरासी थाना क्षेत्र के उगू,गन्नू खेड़ा में ग्रामीण की सूचना पर पहुँचे पीआरवी कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा तो कुएं के पास काफी भीड़ लगी हुई है और एक महिला जोर जोर से रो रही है पास जा कर देखा तो ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला भीख मांगने वाली आई है और वह भीख मांग रही थी तभी उसकी बेटी उम्र लगभग 2 साल खेलते हुए घर के पास बने कुएं में गिर गई है कुएं में पानी भरा हुआ है, तभी पीआरवी कर्मचारी ने अविलंब अपनी जान की परवाह न करते हुए कॉन्स्टेबल रवि नागर ने कमर में रस्सी बांध कर रस्सी के सहारे कुएं के अन्दर उतर कर नीचे गए और देखा बच्ची कुएं के अन्दर घायल अवस्था में बेहोश पानी में पड़ी है कॉन्स्टेबल रवि नागर ने तत्काल घायल बच्ची को सकुशल कुएं से बाहर निकाला और बच्ची को प्राथमिक उपचार देते हुए अविलंब एंबुलेंस का इन्तजार न करते हुए पीआरवी कर्मचारियों ने अपनी पीआरवी वाहन से ले जाकर कर सीएचसी एफ-84 में भर्ती कराया गया जहां समय रहते डॉक्टरों द्वारा घायल बच्ची का इलाज शुरू किया जा सका और जान बचाई जा सकी व घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, पीआरवी कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही को देख घायल बच्ची की मां और ग्रामीण लोगों द्वारा पीआरवी कर्मचारियों तथा यूपी-112 को धन्यवाद देते हुए सराहना कार्य बताया। इस दौरान पीआरवी स्टाफ कमांडर हेका अनिल कुमार मिश्रा,सबकमाण्डर कॉन्स रवि नागर,होमगार्ड पुष्पेन्द्र कुमार,चालक योगेश कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button