उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Politics: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने खोले BJP नेता अपर्णा यादव के लिए सपा के रास्ते?

Dimple Yadav News: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव क्या एक बार फिर से सपा में वापसी कर सकती हैं. इस पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बयान दिया है.

Dimple Yadav On Aparna Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बगावत करने के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं. लेकिन, दो साल बाद भी उन्होंने पार्टी की ओर से कोई बड़ी जिम्म्मेदारी नहीं मिली है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि अपर्णा वापस सपा में आ सकती हैं. जिस पर अब डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

यूपी की मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही डिंपल यादव अपने चुनावी क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही है और चुनाव प्रचार में भी जुटी हैं.

 

 

अपर्णा यादव पर क्या बोलीं डिंपल?

शुक्रवार डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची थी, जहां पत्रकारों ने उनसे अपर्णा यादव को लेकर सवाल पूछा कि अगर वो सपा में वापस आती है तो क्या आप उनका स्वागत करेंगी. इसके जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि, ‘अगर हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व इस तरह का कोई फैसला लेता है तो हम इसका स्वागत करेंगे.’

 

 

डिंपल यादव के इस बयान के बाद कहा जा सकता है कि अगर अपर्णा यादव सपा में वापसी की कोशिश करती हैं तो शायद पार्टी नेतृत्व को कोई परेशानी न हो. हालाँकि अपर्णा यादव के मन में इसे लेकर क्या चल रहा है इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है.

 

दो साल से नहीं मिली कोई जिम्मेदारी

दरअसल, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बगावत के बाद बीजेपी में शामिल हो गई थीं. तभी से उन्हें बीजेपी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के कयास लग रहे हैं. लेकिन दो साल बाद भी पार्टी में उन्हें कोई बड़ी ज़िम्मेदारी नहीं मिली है. वो अब भी बीजेपी में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर ही काम कर रही हैं.

 

पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने के कयास फिर से तेज हो गए हैं. बीजेपी ने 51 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान पहले ही कर चुकी है. बाकी बची सीटों पर नामों को लेकर मंथन चल रहा है. खबरों की माने तो इस लिस्ट में कई सीटों पर नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं और कई सिटिंग सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button