उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Mausam : यूपी में 3 दिन धूप के बाद 27 तारीख को इन जिलो में होगी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

UP Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मौसम खुलने, आसमान साफ रहने से कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। 26 तक मौसम शुष्क है, लेकिन शाम से बादल छाने के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय हो रहा है, इसके कारण प्रदेश के कुछ इलाकों मेंं 27 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं।

HR Breaking News,  यूपी में मौसम अब ठीक होने जा रहा है। शुक्रवार की सुबह चमकीली धूप निकली। हालांकि हवाओं में हल्की ठंडक बनी रही। इसके पहले बूंदाबांदी और बौछारों का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आगरा, आजमगढ़, बलिया, चित्रकूट, जौनपुर, झांसी, लखनऊ समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

हालांकि कुछ इलाकों में पड़ी फुहारों का लोगों को पता तक नहीं चला, पर मौसम विभाग के रिकार्ड में बारिश दर्ज है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने के आसार जताएं हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मौसम खुलने, आसमान साफ रहने से कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि यह बहुत कम समय के लिए होगा। 26 तक मौसम शुष्क है, लेकिन शाम से बादल छाने के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय हो रहा है, इसके कारण प्रदेश के कुछ इलाकों मेंं 27 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। इस बीच पारे में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button