उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP: हाजी इकबाल की 200 बीघा जमीन की कराई फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री, पत्नी फरीदा बेगम ने लगाई गुहार

Saharanpur News : हाजी इकबाल की पत्नी ने अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। पत्नी फरीदा बेगम का कहना है कि उनकी 200 बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी रजिस्ट्री एक व्यक्ति ने अपने ड्राइवर के नाम करा दी है। फरीदा ने कार्रवाई की मांग की है।

 

सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी ने कुछ लोगों पर संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इंदरपुर तालड़ा गांव में उनकी 200 बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी रजिस्ट्री एक व्यक्ति ने अपने ड्राइवर के नाम करा दी। बेहट तहसील के तीन अधिकारियों पर भी सांठगांठ के आरोप हैं। पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत कई अन्य को पत्र भेजकर शिकायत की गई है।

मिर्जापुर पोल गांव निवासी फरीदा बेगम ने बताया कि उसके पति, बेटों और देवर को साजिश के तहत जेल में बंद कर रखा है। तभी से कुछ लोग उनकी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं। अब एक भूमाफिया फार्म की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाग को बेचने की साजिश कर रहा है। इसमें बेहट तहसील के कुछ अधिकारी भी शामिल है।

बताया गया कि एक बाग उनका पहले ही बेच दिया गया। कुछ दिन पहले इंदरपुर तालड़ा गांव की जमीन के फर्जी दस्तावेजों पर एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री करा ली। हाजी इकबाल की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि सहारनपुर कोर्ट रोड पर हाईकोर्ट इलाहाबाद के अवमानना नोटिस के बावजूद दो होटल का निर्माण कर दिया गया, जबकि यह दोनों संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में अटैच है।

फरीदा बेगम का कहना है कि स्थानीय पुलिस से काफी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। शिकायतकर्ता ने सीबीआई या फिर एसटीएफ से जांच कराने की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button