उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गगन शक्ति युद्धाभ्यास शुरू, जगुआर-सुखोई और राफेल जैसे विमान कर रहे टच डाउन

Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कबीरपुर गांव के सामने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर वायु सेना युद्धाभ्यास कर रही है। सेना के लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर टच डाउन कर रहे हैं।

भारतीय वायु सेना का शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गगन शक्ति युद्धाभ्यास शुरू हुआ है। इसमें साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी पर विमान रिहर्सल कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे के आसपास विमानों के करतब आसानी से देखे जा सकते हैं। युद्ध या आपातकालीन परिस्थितियों में विमानों की लैंडिंग को लेकर रिहर्सल किया जा रहा है। इस मौके पर कानपुर के चकेरी एयरफोर्स स्टेशन के अफसर भी मौजूद हैं।

एक्सप्रेसवे पर कबीरपुर गांव के सामने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर वायु सेना युद्धाभ्यास कर रही है। सेना के लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर टच डाउन कर रहे हैं। ‘गगन शक्ति’ अभ्यास के तहत एयरफोर्स के लड़ाकू विमान जगुवार, सुखोई, मिराज-17, एमआई, कैरियर एयरक्राफ्ट, हरकुएलिस- सी समेत 14 से 15 लड़ाकू विमान एक्सप्रेसवे पर टच डाउन करेंगे।

Related Articles

Back to top button