उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP: रोडवेज बस में बैठी थीं 18 सवारियां, सभी बिना टिकट… ARM ने कंडक्टर के खिलाफ लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) में एक रोडवेज बस (roadways bus) में 18 सवारियां बिना टिकट के मिलीं. इसके बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) ने यात्रियों के बयान दर्ज किए और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया. एआरएम का कहना है कि बीते कई दिन से शिकायतें मिल रही थीं, इसी को लेकर चेकिंग की गई है

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) में एक रोडवेज बस (roadways bus) में 18 सवारियां बैठी थीं. जब अधिकारियों ने चेकिंग की तो किसी भी सवारी के पास टिकट नहीं मिला. इसके बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने कंडक्टर की संविदा समाप्त करने के आदेश दे दिए. इसी के साथ कंडक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.

 

एआरएम ने बताया कि यात्रियों ने किराया कंडक्टर को दे दिया था, लेकिन उसने टिकट नहीं बनाया. पैसे ले लिए गए थे. कुछ यात्रियों को फर्जी टिकट दिया गया था. अचानक चेकिंग के दौरान रंगेहाथों पकड़ लिया गया. कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

 

एआरएम कमल किशोर आर्य के मुताबिक, जिले में कई दिनों से कंडक्टरों की शिकायतें मिल रही थीं. कई रूट पर विभाग को इनकम भी नहीं आ रही थी. इस पर मैंने जानने की कोशिश की कि आखिर वजह क्या है. इसी को लेकर चित्रकूट से राजापुर जा रही बस संख्या UP 90 T 5564 को पहाड़ी से आगे प्रसिद्धपुर के पास रोका और चेकिंग की.

Related Articles

Back to top button