अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

पशुशाला में बंधी भैंस चोरी

हैदरगंज थाने में पड़ी चोरी की तहरीर

दैनिक जस्ट एक्शन

हैदरगंज, अयोध्या।
पशु तस्करो ने पशुशाला से एक भैंस को पिकअप पर लादकर भाग पाने की सफलता हासिल कर ली। खटपट की आवाज सुनकर जागे पशु मालिक ने कुछ दूर तक बाइक से चोरो का पीछा भी किया। परंतु रोक पाने में असफल रहा। लिखित शिकायत थाने पर की।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के पचगवा निवासी बृजेंद्र तिवारी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर शिकायत की 12 , 13 मई की रात में जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे । तभी पशु तस्कर पिकअप लेकर पहुंचे और भैंस को खोलकर पिकअप पर लाद रहे थे ।खटपट की आवाज सुनकर मालिक जब जागा तो देखा चार लोग मौजूद है। गृह स्वामी गुहार लगाते घर की तरफ भागा जब तक वह लाठी लेकर तस्करों की तरफ दौड़ता तब तक तस्कर जानवर सहित गाड़ी लेकर भाग निकले । इसके बावजूद वह अपनी बाइक लेकर बेरूगंज बाजार के आगे तक पीछा किया। परंतु रोक पाने मे सफल नही हो सका। घर वापस लौटकर सुबह थाने पर लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया की सूचना मिली है । पशु सहित तसकरो की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button