उत्तर प्रदेशगाजीपुर

प्रधानमंत्री की मन की बात से देश का भविष्य हो रहा उज्वल – प्रमोद वर्मा

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर। जखनिया। आज मन की बात का 110 वां एपिसोड भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 209पर जखनिया बाजार वासियों के साथ सुना। उक्त अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के भविष्य को प्रगति के राह पर ले जाने के लिए तत्पर है। वर्मा ने कहा जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद भारत ने हर क्षेत्र में विकास किया है वह ऐतिहासिक है। और जो उनका सपना है कि हमारे देश के नौजवान, किसान, माताएं शोषित वंचित गरीब लोगों का उत्थान हो और यह राष्ट्र आजादी के 100वे स्वतंत्रता दिवस 2047 में विकसित राष्ट्र हो निश्चित रूप से उनके द्वारा किए गए प्रयासों से यह संभव नजर आ रहा है। वर्मा ने प्रधानमंत्री के बात को आत्मसात करते हुए कहा कि जितनी अधिक संख्‍या में युवाओं की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी होगी, देश के लिए परिणाम उतने ही लाभकारी होंगे। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें इस बात की अत्‍यंत प्रसन्‍नता है कि निर्वाचन आयोग ने मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान शुरू किया है। इसके जरिए पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्‍या में मतदान करने का अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि भारत को ऊर्जा और उत्‍साह से भरे अपने युवाओं पर गर्व है। उन्‍होंने कहा कि 18 वर्ष का होने पर इन युवाओं को 18वीं लोकसभा के लिए सदस्‍य चुनने का अवसर मिल रहा है। इसका अर्थ है कि 18वीं लोकसभा युवा आकांक्षाओं का प्रतीक बनेगी। श्री मोदी ने कहा कि युवाओं को केवल राजनीतिक गतिविधियों का ही हिस्‍सा नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्‍हें इस दौरान विचार-विमर्श और चर्चाओं के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उल्‍लेख करते हुए मोदी ने कहा कि यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में महिला शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर है। महाकवि भरतियार ने कहा था कि विश्‍व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे।

मोदी ने कहा कि भारत की महिला शक्ति आज प्रत्‍येक क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों का स्‍पर्श कर रही है। नमो ड्रोन दीदी की चर्चा हरेक की जुबान पर है। मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर की नमो ड्रोन दीदी सुनीता से बातचीत की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उपाध्यक्ष शिव शंकर चौहान, महामंत्री पीयूष सिंह, अनिल जायसवाल, अशोक यादव, संजय सिंह, बिंदु गुप्ता, गुड़िया देवी, रेखा देवी, यशोदा देवी, गोलू गुप्ता, संतोष राजभर, प्रकाश राजभर, आदित्य वर्मा, विपिन गुप्ता, संजय सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button