उत्तर प्रदेशगाजीपुर

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल ने छापा मारकर निरीक्षण करते हुए नमूने एकत्र किए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने काशी मिल्क प्रोड्यूसर व यादव पनीर भंडार में मारा छापा


रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर । जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद गाजीपुर के आम जनमानस को शुद्ध सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उददेश्य से आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर०पी० सिंह नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल ने दिनांक 16.02.2024 को छापा मारकर निरीक्षण करते हुए जाँच हेतु खाद्य पदार्थों पनीर/दूध के 03 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये गये विवरण निम्नवत जिसमें काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नवली गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध के 02 नमूने, यादव पनीर भण्डार सुहवल गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र०, प्रेषित किये जा रहें हैं, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व श्री आर०पी०सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा किया गया, टीम में श्री अवधेश कुमार, श्री समला प्रसाद यादव,गुलाबचन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह, एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गाजीपुर।

Related Articles

Back to top button