उत्तर प्रदेशलखनऊ

Uttarakhand: आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेश में अब तक तीन हजार लीटर शराब पकड़ी, 10 लाख कैश

पुलिस मुख्यालय ने आचार संहिता लागू होने से अब तक के आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार प्रदेश में अब तक तीन हजार लीटर शराब पकड़ी गई है और 10 लाख कैश बरामद किया गया।

आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेशभर में लगभग तीन हजार लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है। जबकि 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया है। इसके अलावा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि, 22 लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को अब तक की कार्रवाई के आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस प्रवक्ता आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस टीमें एफएसटी के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही हैं। जबकि, आपराधिक मामलों में पुलिस टीमें लगातार गैर जमानती वारंट को तामील कराने में जुटी हुई हैं।

 

शराब

 

2901 लीटर, 137 मुकदमे दर्ज हुए और 141 आरोपी पकड़े गए

 

ड्रग्स

 

7.1 किलोग्राम, 21 मुकदमे दर्ज हुए और 22 तस्कर पकड़े गए

 

अवैध हथियार

 

36 हथियार बरामद, 32 मुकदमो में 36 आरोपी गिरफ्तार

 

नकद

 

10.33 लाख रुपये

 

लाइसेंसी हथियार जमा कराए

 

कुल हथियार 50,467

 

जमा हुए-10921

Related Articles

Back to top button