अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

सात बीघा गेहूं,एक बीघा टमाटर के खेत में लगी आग

लगभग एक लाख रुपए की हुआ नुकसान

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

  • अयोध्या।
  • गर्मी के मौसम में आग लगने का सिलसिला काफी तेज हो गया है इसी क्रम में बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्रामपंचायत भैरपुर टिकरा गांव में अज्ञात कारण से लगी आग से सात बीघा गेहूं दिनेशयादव पुत्र बाबूराम, एक बीघा टमाटर हरीलाल निषाद पुत्र सियाराम शुक्रवार को लगभग 12:00 के आसपास अज्ञात कारण से लगी आग से फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना जैसे फायरब्रिगेड टीम बीकापुर को मिली फायरब्रिगेड टीम उमेश चंद मिश्रा संदीपकुमार मोनू कुमार मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत किए जाने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वही स्थानीय लेखपाल अनूप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच कर नुकसानी आकलन करके तहसील प्रशासन को सहायर्थ के लिए अपनी रिपोर्ट भेजने कीबात कही है। पीड़ित ने बताया कि इस आग की घटना से लगभग 1 लाख के ऊपर का नुकसान हुआ है ।

Related Articles

Back to top button