उत्तर प्रदेशगाजीपुर

समाजवादी पीडीए पखवाड़ा का आयोजन किया गया ।

गाजीपुर जखनिया समाजवादी पार्टी के निर्देश के क्रम में समाजवादी पीडीए पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की जनविरोधी कार्यक्रमों, बेरोजगारी, जातिगत जनगणना और पीडीए के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र एवम् संविधान बचाने के लिए गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यक साथियों को बराबरी का हक व अधिकार के साथ साथ रोजगार दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी को भरी मतों से जीत दिलाने का संकल्प सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं एवम् महिलाओं के द्वारा लिया गया।
इस दौरान सपा विधानसभा सभा मजदूर सभा जिला अध्यक्ष डॉ संजय कनौजिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश के इकलौते नेता हैं, जो समाज के उपेक्षित वर्गों, गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। जबकि सत्ताधारी भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। बीजेपी देश को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है।इस कार्यक्रम में उपस्थित अवधेश यादव राजू रामकिशुन सोनकर रामकेश यादव सेक्टर प्रभारी शंभू नेता मारकंडेय सिंह यादव सुमित प्रधान अकबरपुर लालजी राम जिला सचिव मनोज कुमार यादव उपेंद्र कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष सादात जितेंद्र यादव साहब यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button