उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुझे पुलिस के हवाले कर दो, सरेंडर करना है, मां कसम मैं निर्दोष हूं…’, बरेली में पकड़े जाने पर बोला बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद

यूपी के बदायूं में हुई बच्चों की हत्या (double murder) के मामले में दूसरे आरोपी जावेद को बरेली में पकड़ लिया गया है. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पकड़े जाने पर उसने कहा कि बदायूं में घटनास्थल पर बहुत भीड़ थी, जिसे देखकर मैं दिल्ली चला आया था. यहां से खुद को सरेंडर करने बरेली आया हूं. मुझे पुलिस को हवाले कर दो. मां कसम मैं निर्दोष हूं.

उत्तर प्रदेश के बदायूं में घर में घुसकर दो बच्चों की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है. जावेद को एक ऑटो में कुछ लोगों ने पहचान लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. इसके बाद जावेद ने उन लोगों से गुहार लगाई कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए, वह निर्दोष है. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बदायूं पुलिस को जावेद की तलाश थी. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

 

जावेद ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के बाद वहां बहुत भीड़ थी. मैं सीधा दिल्ली भाग गया था. अपने आप को सरेंडर करने के लिए वहां से बरेली आया. उसने कहा कि इस दौरान मेरे पास कई फोन आए कि तुम्हारे भाई ने कांड किया है. मैंने फोन ऑफ कर दिया. मैं बहुत सीधा शरीफ आदमी हूं. वो (साजिद) मेरा बड़ा भाई था, उसने किया है. इसमें मेरा कुछ नहीं है.

Related Articles

Back to top button