अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

सड़क पर उतरकर भाकियू नेताओं ने किया प्रदर्शन

सरकार के विरुद्ध जमकर हुई नारे बाजी

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या ।

संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर भारत बन्द के अंतर्गत जनपद अयोध्या में दर्जनों बाजारों को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं) पदाधिकारी ने घूम घूम कर प्रदर्शन करते हुए अपने मांगों के समर्थन में व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बाजारों को बंद कराया। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू ने बीकापुर में अलग अलग प्रर्दशन करते नजर आए।
जाहिर है कि एमएसपी पर कानून बनाने, छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने, गन्ने का भुगतान डिजिटल माध्यम से करने, कृषि हेतु बिजली फ्री करने, आदि समस्याओं को लेकर भारत बन्द का वाहन संयुक्त किसान मोर्चा भारतीय किसान यूनियन द्वारा किया गया था।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत बीकापुर व मसौधा बाजार में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कराया गया केएम सुगर मिल मसौधा में गन्ना ले जा रहे किसानों ने भी आज भारत बन्द के तहत गन्ना आपूर्ती न करने का निर्णय लिया।
रुदौली बाजार में शंकरपाल पांडे , रवि शंकर पांडे, रामू चंद्र विश्वकर्मा ,राजकुमार यादव, भोला सिंह टाइगर ने बाजार बंद कराई। मिल्कीपुर तहसील में इनायतनगर बाजार को राजेश मिश्रा, वेद प्रकाश पांडे, राम सुमेर भारती, नाथूराम यादव, राजदेव यादव, बाबूराम तिवारी ने इनायत नगर बाजार बंद कराई। दर्शन नगर बाजार को राम गणेश मौर्य, भागीरथी वर्मा, विकास वर्मा, ने बन्द कराया। गोसाईगंज बाजार में भी महेंद्र वर्मा ,मोहम्मद अली, जगदीश यादव, सर्वजीत वर्मा ने बन्द कराया। अरुकुना बाजार को दशरथ सिंह, डॉक्टर आर एस सरोज, प्रेम शंकर वर्मा ने बन्द कराया ।
भारत बंद करने में मध्यांचल जोन सचिव सूर्यनाथ वर्मा, अभय राज ब्रह्मचारी, संतोष वर्मा,गब्बर गोस्वामी, रामगोपाल मौर्य,मंसाराम वर्मा, मस्तराम वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, जितेंद्र कुमार, उमाशंकर वर्मा, जगन्नाथ पटेल बुधराम मौर्य उर्मिला निषाद

Related Articles

Back to top button