उत्तर प्रदेशगाजीपुर

ऐसा! अब मुहम्मदाबाद के तहसीलदार चलाएंगे सांसद अफजाल अंसारी का पेट्रोल पंप

डीएम ने किया प्रशासक नियुक्त

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर। कोतवाली अंतर्गत फिरोजपुर के पास स्थित सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी के पेट्रोल पंप को फिर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री के लिए खोल दिया गया। हालांकि इस पेट्रोल पंप पर तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया है। अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से फिरोजपुर स्थित मौजा अहमद पट्टी में 0-168 हेक्टेयर जमीन डीड लीज पर लेकर इंडियन आयल का पेट्रोल पंप खोला गया था। इसे प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति बताकर पिछले वर्ष जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्क कर लिया था। पेट्रोल पंप की मशीन आदि को भी हटा दिया गया था। इसके बाद फरहत अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस संदर्भ में एडीजीसी अवधेश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने जनहित में पट्रोल पंप चलाने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कराया। इसके बाद उनकी निगरानी में पेट्रोप पंप चालू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button