उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: लेखपालाें व कानूनगो के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपालों व कानूनगो के कार्य क्षेत्र में एसडीएम ने आचार संहिता लागू होने से पहले बीते शुक्रवार को फेरबदल कर दिया। लेखपाल सितेश सिंह को ऊंचाहार से हटाकर डेलौली व शिवम सिंह को सिद्धौर से गंगेहरा गुलालगंज भेजा गया है

लेखपाल दयाशंकर को पूरब गांव के साथ धर्मदासपुर, रविकांत को गंगेहरा गुलालगंज से हटाकर सिद्धौर के साथ भीख गांव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोद गुप्ता को सवैयाधनी के साथ खोजनपुर व ऊंचाहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं रावेंद्र मौर्य को उमरन के साथ मवई व बिकई की जिम्मेदारी दी गई है।

 

कोमल यादव को धर्मदासपुर के साथ राजस्व निरीक्षक कार्यालय में चुनाव संबंधी कार्य के लिए संबद्ध किया गया है। वहीं राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला को कुसुमी से हटाकर ऊंचाहार, अजय कुमार वर्मा को ऊंचाहार से कुसुमी व हरीलाल को जगतपुर के साथ चुनाव संबंधी कार्यों के संपादन की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम ने बताया कि राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।

Related Articles

Back to top button