उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस हाईप्राेफाइल सीट पर सपा के कई प्रत्याशी; आखिर कौन है सही उम्मीदवार, DM ने की स्थिति साफ

Lok Sabha Election 2024 मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की तरफ से कई प्रत्याशियों ने अपने आप को प्रत्याशी बताया है। वहीं रुचि वीरा का दावा है कि उन्होंने पार्टी का सिंबल और पहले सिंबल का कैंसिलेशन पत्र भी जमा किया है। अधिकारियों के अनुसार बाद में कैंसिलेशन पत्र जमा करने के कारण तकनीकी रूप से रुचि वीरा ही प्रत्याशी होंगी।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट आज चर्चा का विषय बनी रही, खासकर यहां पर सपा के प्रत्याशी के नामांकन को लेकर चर्चा थी। आज नामांकन के आखिरी दिन सपा ने प्रत्याशियों के नामों में उलटफेर किया, जिसके बाद सियासी हलचल ने जन्म ले लिया। हालांकि देर शाम तक इस हलचल पर विराम भी लग गया है। सपा के प्रत्याशी के रूप में रुचि वीरा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने नामांकन दाखिल किया। सपा के सिंबल को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। समाजवादी पार्टी की ओर से भी अधिकृत जानकारी नहीं दी गई।

डीएम ने स्थिति की साफ

इस मामले में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने सिंबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह सपा की अधिकृत प्रत्याशी होंगी। जबकि पूर्व में सांसद एसटी हसन के द्वारा किए गए नामांकन पत्र को सपा का अधिकृत नामांकन पत्र नहीं माना जाएगा।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुरादाबाद से वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित किया था। उसी दिन उनकी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी।

 

ये थे अन्य दावेदार

टिकट के अन्य दावेदार कांठ विधायक कमाल अख्तर और मुरादाबाद देहात के विधायक नासिर कुरैशी ने अपने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी भी दी थी। हसन ने मंगलवार को सपा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया था, लेकिन इसी के साथ यह चर्चा आम हुई कि सांसद का टिकट काटा जा रहा है। शाम को रुचि वीरा ने भी खुद के प्रत्याशी होने का दावा किया था और आज अपना नामांकन भी भर दिया है।

 

 

Related Articles

Back to top button