उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

दिल्ली की जनता को केजरीवाल सरकार का तोहफा, मार्च तक दौड़ने लगेंगी प्रीमियम एग्रीगेटर स्कीम की बसें

Alisba

अगर आप दिल्ली में बस से सफर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही आप लोगों को दिल्ली सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल राजधानी की सड़कों पर मार्च महीने तक प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम के तहत बसों को चलाया जा सकता है। जिससे यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम के तहत जल्द ही बसों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, तीन कंपनियों ने इस स्कीम में रुचि दिखाई है। एक कंपनी का प्रपोजल फाइनल स्टेज पर है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से मंजूरी मिलते ही कंपनी को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि मार्च तक इस स्कीम के तहत 25 बसों का पहला बेड़ा लॉन्च हो जाएगा। इससे दिल्ली के लोगों को प्रीमियम क्वॉलिटी की बसों में आरामदायक तरीके से सफर करने की सुविधा मिलेगी।

 

अधिकारियों ने बताया कि तीन कंपनियों(आवेग, चलो और उबर) ने प्रीमियम बस एग्रीगेट स्कीम के तहत बसें ऑपरेट करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद इन कंपनियों से प्रपोजल मंगाए गए। इनमें से दो कंपनियों के प्रपोजल मिल चुके हैं, जबकि तीसरी कंपनी का प्रपोजल अभी आना बाकी है। एक कंपनी का प्रपोजल फाइनल स्टेज पर है और उम्मीद है कि अगले महीने तक उसे लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। जिस कंपनी को लाइसेंस मिलेगा, उसे कम से कम 25 बसों का फ्लीट संचालित करना होगा। बस के रूट और किराया ऑपरेटर खुद तय करेंगे और किराया डिजिटल माध्यम से लेना होगा। बसों में सुरक्षा के सभी इंतजाम करने होंगे और ट्रेंड ड्राइवर रखने पड़ेंगे। लाइसेंस देने के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बसें नियमों के दायरे में चले और उल्लंघन होने पर इन पर सख्त एक्शन लिया जाए। इसके लिए बसों के ऑपरेशन पर निगरानी भी रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button