उत्तर प्रदेशगाजीपुर

मौतशाला बन गई जलालाबाद की गौशाला 

गौशाला में मर रहे पशुओं का कौन है जिम्मेदार 

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर। जखनियां विकास खंड अंतर्गत जलालाबाद गौशाला में पशु मरे हुए पाया गया। बेसहारा और बेजुबान पशुओं को मर जाने के बाद उसको गढ्ढे में डाल दिया जा रहा है।बेसहारा पशुओं को संरक्षित करने के लिए सरकार ने बड़ी संख्या में गौशाला की स्थापना करा दी है। लेकिन अनदेखी की वजह से इनमें बंधें बेसहारा और बेजुबान पशुओं का हाल बेहाल है। इतना ही नहीं मृत पशुओं को दफनाने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से भी मृत पशु को इसी तरह छोड़ दिया जा रहा है।

सोमवार को गौशाला में एक पशु मृत अवस्था में दिखा तो दो पशु बीमार दिखे।

इस संबंध में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य से वार्ता करने का प्रयास किया गया परंतु इनका फोन नहीं उठा।

Related Articles

Back to top button