उत्तर प्रदेशलखनऊ

NRC लागू हुआ तो बंगाल जल उठेगा…’ केंद्रीय मंत्री को लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर धमकी भरा पत्र

शांतनु ने दावा किया कि पत्र उन्हें सोमवार दोपहर करीब दो बजे डाक से भेजा गया था। पत्र बांग्ला भाषा में लिखा गया है। पत्र नजरुल इस्लाम साहिब अली और फजेर अली नामक दो व्यक्तियों द्वारा भेजा गया। दोनों ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया है। धमकी भरा पत्र उत्तर 24 परगना के देडांगा के हादीपुर गांव से भेजा गया है।

कोलकाता। केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर को लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि अगर बंगाल में एनआरसी लागू हुआ और तथा मुसलमानों पर किसी प्रकार का अत्याचार हुआ तो राज्य जल उठेगा और इसके बहुत ही गंभीर परिणाम होंगे। केंद्रीय मंत्री का घर ठाकुरबाड़ी बम से उड़ा दिया जाएगा।

शांतनु ने दावा किया कि पत्र उन्हें सोमवार दोपहर करीब दो बजे डाक से भेजा गया था। पत्र बांग्ला भाषा में लिखा गया है। पत्र नजरुल इस्लाम साहिब अली और फजेर अली नामक दो व्यक्तियों द्वारा भेजा गया। दोनों ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया है। धमकी भरा पत्र उत्तर 24 परगना के देडांगा के हादीपुर गांव से भेजा गया है।

 

इधर केंद्रीय मंत्री ने इसे लेकर राज्य की मुखिया ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अलोकतांत्रिक स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि कोई आंतकी संगठन केंद्रीय मंत्री को इस तरह से धमकी नहीं दे सकता। ऐसे समूह तृणमूल के समर्थन से पोषित हो रहे हैं और हमें धमकी दे रहे हैं। मैं गृह मंत्री को बताऊंगा। मुझे इंसाफ चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह घटना बंगाल के लिए बेहद शर्मनाक है। उधर, शांतनु के आरोपों को खारिज करते हुए तृणमूल की राज्यसभा सदस्य ममताबाला ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि शांतनु ने खुद अपने लोगों के जरिए यह पत्र भेजा है। मुझे लगता है कि इस पत्र की जांच होनी चाहिए।

 

 

Related Articles

Back to top button