उत्तर प्रदेशगाजीपुर

पेंट की दुकान पर जीएसटी की टीम ने किया औचक निरीक्षण

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर। सैदपुर। नगर स्थित नई सड़क त्रिमुहानी स्थित पेंट की दुकान पर राज्य जीएसटी की टीम ने औचक छापेमारी की और घंटों तक वहां सामानों आदि का कागजों से मिलान किया। त्रिमुहानी स्थित हर्षित पेंट हाउस पर राज्य जीएसटी की टीम औचक रूप से पहुंची और वहां जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने दुकान से लगायत गोदाम तक सामानों का मिलान किया। उनके दस्तावेजों से मिलान करते हुए आवश्यक पूछताछ की। प्रोपराइटर के मौके पर मौजूद न होने के चलते टीम को थोड़ी असुविधा हुई। इसके बाद उन्होंने घंटों तक जांच के बाद आवश्यक कार्य करके नोटिस दी और मौके से रवाना हो गए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

Related Articles

Back to top button