उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gorakhpur News: गोरखपुर में इस बांध को बनाया जाएगा फोरलेन, शहर की बड़ी आबादी को मिलेगी राहत

सीएम योगी के शहर गोरखपुर मे हर्बर्ट बांध के चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन व भूमि के मुआवजे के तौर पर 58.20 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इसी तरह विद्युत पोल की शिफ्टिंग के लिए 11 करोड़ पेड़ काटने के लिए वन विभाग को 1.50 करोड़ वाटरलाइन शिफ्टिंग के लिए तीन करोड़ का प्रविधान किया गया है।

गोरखपुर। राप्ती पर दो नए पुल के साथ ही शासन ने राजघाट से हर्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक चार किमी 200 मीटर तक के मार्ग को फोरलेन करने की भी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना पर 216.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पहली किस्त के तौर पर 60.02 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। इस मार्ग के चौड़े हो जाने से शहर की बड़ी आबादी के लिए डोमिनगढ़, कोलिया, गाहासाड़ बंधा होते हुए जंगल कौड़िया और उसके आगे सोनौली तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्र में राजघाट, तुर्कमानपुर, लालडिग्गी समेत हर्बर्ट बंधे के आस-पास की दर्जन भर से अधिक कालोनियों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

हर्बर्ट बांध के चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन व भूमि के मुआवजे के तौर पर 58.20 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इसी तरह विद्युत पोल की शिफ्टिंग के लिए 11 करोड़, पेड़ काटने के लिए वन विभाग को 1.50 करोड़, वाटरलाइन शिफ्टिंग के लिए तीन करोड़ का प्रविधान किया गया है। हालांकि तकनीकी स्वीकृति के बाद वास्तविक जरूरत के हिसाब से ये रकम संबंधित विभागों को जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button