अयोध्याउत्तर प्रदेश

Gorakhpur: कालेसर से डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें, गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर 12 किमी लंबा जाम

Alisba

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और वाहन लगातार निकाले जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से थोड़ी परेशानी हुई है।

 

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास हुए डायवर्जन के चलते लखनऊ जाने वाली गाड़ियां भी बड़हलगंज-दोहरीघाट के रास्ते एक्सप्रेस-वे की ओर से भेजी जा रही हैं। इसके चलते बड़हलगंज के पटना चौराहे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन 12 से 15 किमी लंबा जाम लग रहा जिससे वाराणसी, आजमगढ़ की ओर जाने वाले यात्री परेशान रहे। पुलिस ने मोर्चा संभाला तो वाहन धीरे-धीरे निकाले गए, लेकिन देर रात तक जाम से लोग परेशान ही रहे।

 

बुधवार से ही इस रोड पर जाम का यही हाल है। अब अयोध्या का रास्ता खुलने के बाद ही राहत की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, 26 जनवरी तक डायवर्जन जारी है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर डायवर्जन के चलते बड़हलगंज में बुधवार की देर शाम से ही जाम लग गया, जो कई किलोमीटर परिक्षेत्र में फैल गया।

बृहस्पतिवार की सुबह भी जाम की स्थिति बनी रही जिसके चलते पटना चौराहे के चारों तरफ यहां तक कि काॅलेज रोड से कस्बे की तरफ जाने वाले गोला तिराहे तक व राम जानकी मार्ग पर देवरिया जाने वाले मार्ग पर छह किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में फंसी सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। जाम में सर्वाधिक भारी वाहनों का रेला लगा है

 

पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह वाहन रेंगना तो शुरू किए, लेकिन जाम से निजात पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और वाहन लगातार निकाले जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से थोड़ी परेशानी हुई है।

बुधवार से ही इस रोड पर जाम का यही हाल है। अब अयोध्या का रास्ता खुलने के बाद ही राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button