अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

दो कार में हुई टक्कर, चार लोग घायल

परोमा चौरे के पास हुई सड़क दुर्घटना

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा चौरे के पास विपरीत दिशा से आ रही वरुणा कर और स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता के द्वारा प्राथमिक उपचार  किए जाने के बाद हालत में सुधार न होने पर गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
बताते चलें कि अयोध्या से सुल्तानपुर की तरफ जा रही वरुणा कार और सुल्तानपुर से अयोध्या की तरफ स्पार्किंयो कार अयोध्या इलाहाबाद हाईवे मार्ग बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा चौरे के पास आपस में टकरा गई जिससे वरुणा कार पर सवार जगन्नाथ महतो उम्र 45पुत्र शशिभूषण निवासी टाटानगर झारखंड तथा स्पार्किंयो कार पर सवार बारात से वापस लौट रहे जितेंद्र तिवारी( 30) पुत्र रामकृपाल निवासी मरुईसहाय सिंह , प्रिंस प्रतापसिंह उम्र 25 पुत्र शिव बहादुर सिंह निवासी कोछा, स्वामीनाथ पांडे  उम्र 69 पुत्र जगत नारायण निवासी कोमिया पट्टी न्यू नगर सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button