उत्तर प्रदेशगाजीपुर

कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ी में मीना मंच/ बाल संसद का गठन 

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर। देवकली। बच्चों में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, आत्मविश्वास जैसे गुणों का संचार करने के उद्देश्य से कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ी में सोमवार को मीना मंच का गठन किया गया। काजल मोदनवाल,अंशु यादव और अमिता कुमुद के निर्देशन में बैलेट पेपर का प्रयोग करके मतदान कराया गया। बच्चे मतदान करके अत्यंत उत्साहित थे। मतदान पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मदेव सिंह कुशवाहा व बिपिन कुमार शुक्ला संकुल प्रभारी देवकली द्वारा वोटों की गिनती की गई और फिर निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की गई। समानता का व्यवहार अपनाते हुए बालक तथा बालिकाओं दोनों को समान अवसर प्रदान किए। चुनाव में खड़े कई प्रत्याशियों में से 20 का वोट प्रणाली द्वारा निर्वाचन किया गया। कक्षा आठ की पिंशु यादव मीना मंच की अध्यक्ष तथा पावर एंजेल चुनी गई। पटका पहनाकर ताजपोशी की गई। कक्षा सात की निधि विश्कर्मा उपाध्यक्ष, शिखा अनुशासन मंत्री राजु, विपुल यादव, शुभम आकांक्षा,स्नेहा, पम्मी आदि विभिन्न पदो पर निर्वाचित हुए। मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन में सहायक अध्यापक रजनीश कुमार,रामकिशुन,प्रवीण कुमार,प्रमोद कुमार,अमरनाथ बिंद व बलवीर का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों को कुछ गतिविधियां कराई गई तथा जीवन कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

संकुल प्रभारी बिपिन शुक्ला ने कहा मीना मंच स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं का एक सशक्त मंच है। इससे बच्चियां अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बता सकती हैं। बालिकाओं की समस्याओं के समाधान के साथ समग्र विकास कराने का प्रयास किया जाएगा।

धर्मदेव सिंह कुशवाहा ने बताया कि बाल संसद विद्यालय के बच्चे-बच्चियों का एक मंच है। इससे जीवन कौशल का विकास, बच्चों में नेतृत्व व निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने, विद्यालय गतिविधियों व प्रबंधन में भागीदारी बढ़ाने, विद्यालय को आनंददायी, सुरक्षित व साफ सुथरा रखना है।

बाल संसद के चुनाव के बाद उनकी एक अहम बैठक हुयी जिसमे विद्यालय सम्बन्धित निर्णय लिए गये।

Related Articles

Back to top button