उत्तर प्रदेशगाजीपुर

बाइक सर्विस व ऑटो सेल्स पार्ट्स की दुकान मे लगी आग,

जनसेवा केंद्र एवं कम्प्यूटर सर्विस की दुकान भी जल कर खाक

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर। सैदपुर। नगर स्थित बाइक सर्विस व ऑटो सेल्स पार्ट्स की दुकान मे लगी आग, बगल की जनसेवा केंद्र एवं कम्प्यूटर सर्विस की दुकान भी जल कर खाक,स्थानीय युवको की घंटो मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू।

सैदपुर नगर के मुख्य मार्ग पर जयसवाल फिलिंग स्टेशन के ठीक सामने स्थित विनोद मौर्या के ऑटो पार्टर्स एवं बाइक सर्विस की दुकान में अज्ञात कारणों से सोमवार की रात आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की जद में आने से बगल की ऑनलाइन सेवा केंद्र श्री साई इंटरप्राइजेज की दुकान को भी काफी क्षति पहुंची है! नगर के मुख्य मार्ग पर हुए इस अग्निकांड की सूचना पर नगर के सैकड़ो लोगों के साथ ही कस्बा इंचार्ज सुनील कुमार मय पुलिस मौके पर पहुंच गए ! वही आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह घंटे मशक्कत की बाद आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी !

बता दें कि सैदपुर तहसील क्षेत्र के कासिम सराय, मुड़ियार निवासी विनोद मोर्य पुत्र पारस मौर्य सैदपुर नगर के मुख्य मार्ग पर जायसवाल फिलिंग स्टेशन के ठीक सामने एक किराए की दुकान में ऑटो पार्ट्स सेल्स और बाइक सर्विसिंग का काम करता था ! रोज की भांति सोमवार की देर शाम विनोद अपनी ऑटो पार्ट्स की की दुकान बंद कर घर गया ! इसके कुछ ही घंटे बाद ही अपने घरों की सफाई कर रहे स्थानीय लोगों को दुकान के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया ! जिसके बाद

स्थानीय लोगो ने दुकान से आग निकलता देखा तो विनोद को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ देर बात विनोद दुकान पर पहुंचा तो दुकान मे रखे मोबिल, ग्रीस और टायर की वजह से आग विकराल रूप ले चुका था ! इसके पूर्व हो-हल्ला सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग एकत्र हुए। जिसके बाद दो -तीन घरो के सबमर्सिबल की पाइप लगाने के साथ ही स्थानीय युवको द्वारा बाल्टी-बाल्टी पानी फेंककर आग बुझाया गया। देर रात करीब 12 बजे तक स्थानीय युवकों की मदद से आप पर काबू पाया गया । वही इस अगलगी में बगल की श्री साई इंटरप्राइजेज की दुकान मे रखा लैपटाप, सी पी यू, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन शॉट सर्किट की वजह से लाखों रुपये का कम्प्यूटर अन्य सामान जलकर खराब हो गया। वही विनोद ने बताया कि उसका करीब 5-6 लाख रूपये का समान जलकर राख हो गया।

Related Articles

Back to top button