उत्तर प्रदेशलखनऊ

तुर्की से आई मिर्ची की शानदार वैरायटी, आधे हाथ तक की लंबाई, खेती कर बंपर कमाई कर रहे किसान

सोशल मीडिया पर एक किसान ने लोगों को तुर्की से आई मिर्ची की एक ख़ास वैरायटी की जानकारी दी. मिर्ची की ये नई किस्म देखने में जितनी खूबसूरत है, किसानों को उतना ही मुनाफ़ा दे रही है.

भारत एक कृषि प्रधान देश है. आज भी कई लोग खेती-बाड़ी के जरिये अपनी जीविका चला रहे हैं. पहले के समय में लोग पारंपरिक तरीके से खेती करते थे. साधारण बीजों का इस्तेमाल किया जाता था और खाद के तौर पर गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन समय के साथ किसानों ने ज्यादा मुनाफ़ा कमाने के लिए एडवांस तकनीकों का सहारा लेना शुरू कर दिया. अब लोग कई तरह के हाईब्रीड बीजों की मदद से खेती करते नजर आते हैं

हाईब्रीड फसलों की जहां अपनी कमियां भी हैं, वहीं इससे किसानों को काफी मुनाफा भी होता है. आपने देसी मिर्ची तो काफी खाई होगी. छोटी-छोटी ये मिर्चियां बेहद तीखी होती हैं. लेकिन अब कई किसान नई किस्म की मिर्ची की खेती कर रहे हैं. मिर्ची की ये वैरायटी तुर्की से भारत आई है. इसकी खेती कर किसान अच्छा-खासा मुनाफ़ा कमा रहे हैं

इतनी लंबी मिर्ची

तुर्की से भारत आई मिर्ची की ये नस्ल देखने में बेहद खूबसूरत है. ये मिर्चियां आधे हाथ तक लंबी हो सकती हैं. साथ ही एक ही पौधे पर कई मिर्चियां लगती है. एक बार मिर्ची तोड़ने के बाद इसपर दुबारा भी मिर्ची उगाई जा सकती है. इसकी खेती से किसानों को काफी प्रॉफिट हो रहा है. किसान इसकी खेती के लिए अपनी जमीन या घर की छत का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इनका मेंटेनेंस काफी आसान है और कम मेहनत में ये अच्छा मुनाफ़ा दे रही है.

बीज की मची होड़

सोशल मीडिया पर उज्जैन के एक किसान ने इसका वीडियो शेयर किया. वीडियो में लोग मिर्ची की इस नई वैरायटी के लिए खासे उत्साहित नजर आए. कई लोगों ने कमेंट में इसके बीज खरीदने का तरीका पूछा. अगर आप भी लंबी मिर्च की इस ख़ास वैरायटी की खेती करना चाहते हैं तो आपको इसके बीज ऑनलाइन मिल जायेंगे. इसके बीज पचास रुपये प्रति किलो की दर पर मिल जाते हैं.

 

 

Related Articles

Back to top button