उत्तर प्रदेशलखनऊ

नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन नहीं जाना होगा सबको, NCR में बड़े जंक्शन टर्मिनल को मिला नया पता

एनसीआर के निवासियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली की ओर भागने और रास्ते के जाम में फंसने की ज़रूरत नहीं होगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और अनन्द विहार जाने की ज़रूरत भी ख़त्म होगी

रेल मंत्री अवश्विनी वैष्णव ने चौपाल कार्यक्रम में घोषणा की है कि गाजियाबाद स्टेशन जल्द ही एनसीआर के चार शहरों के लिए मुख्य रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

एनसीआर के चार शहरों को मिलेगी सहूलियत

गाजियाबाद, ट्रांस हिंडन, नोएडा, और ग्रेटर नोएडा के निवासी जल्द ही अपने निकटतम स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ पाएंगे। इससे उन्हें दिल्ली तक की यात्रा और वहाँ के जाम से छुटकारा मिलेगा।

गाजियाबाद स्टेशन का हो रहा है कायाकल्प

इस स्टेशन का विकास लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं जैसे नए प्रवेश द्वार, बेहतर प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, यात्री सुविधाएँ, लिफ्ट, एस्केलेटर, सुगम आवागमन, पार्किंग, और फूड कोर्ट शामिल हैं।

2025 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

गाजियाबाद स्टेशन के विकास का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस विकास से एनसीआर के चार शहरों के निवासियों की ट्रेन यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button