उत्तर प्रदेशगाजीपुर

कंप्यूटर विभाग, स्वामी सहजानन्द को मिला गूगल प्रमाणपत्र

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाज़ीपुर। पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ आईटी,कंप्यूटर विभाग के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में विभागाध्यक्ष के रूप में काम करने शिक्षक श्री धमेंद्र कुमार सिंह को गूगल के द्वारा एडुकेटर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया l गाज़ीपुर जैसे छोटे जिले मे इस तरह का सम्मान पाने वाले प्रथम शिक्षक है जिससे उनकी कार्य क्षमता एवं तकनीकी योग्यता का पता चलता है l गूगल जो विश्व की सबसे बड़ी आईटी कम्पनी है जो अपनी परीक्षाएं पूरे दुनिया मे आयोजित करता जिसको पास करने के लिए न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक का होना अनिवार्य है l इस परीक्षा को पास करके श्री सिंह ने इस जिले का मान एवं सम्मान बढ़ाया है l कंप्यूटर विभाग द्वारा सम्मान समारोह मे प्राचार्य स्वामी सहजानंद श्री विजय राय ने उक्त शिक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा की यह हमारे कॉलेज के लिए गौरव का विषय है की श्री सिंह जैसे लोग कंप्यूटर की शिक्षा हमारे कॉलेज मे दे रहें है l इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉ अजय राय, डॉ संजय राय, डॉ विलोक सिंह, सत्येंद्र राय, समीर राय एवं अन्यसम्मानित लोग उपस्थित रहें l

Related Articles

Back to top button