उत्तर प्रदेशलखनऊ

आधे से ज्यादा जमीन खरीद गांव से ‘खिलौने’ की तरह खेल रहा अरबपति, लोगों में भारी गुस्सा

इसे खूबसूरत बनाने और किसानों की मदद करने के बजाय वो यहां की जमीन को खिलौने की तरह इस्तेमाल कर रहा है. अपना मन बहलाने के लिए उसने यहां एक फर्जी फिल्म सेट बना लिया.

पैसा हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता. वो गरीब लोगों के जीवन में तमाम मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है. जैसा कि इस शख्स ने किया है. उसने एक गांव की आधे से ज्यादा जमीन खरीद ली. अब वो उसे ‘खिलौने’ की तरह इस्तेमाल कर रहा है, जिससे वहां रहने वाले आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इस अरबपति शख्स का नाम माइकल ब्रिच है. वो ब्रिटेन का रहने वाला है. वो तब खबरों में आया था, जब उसने सोशल मीडिया साइट बेबो को 2008 में लगभग 800 मिलियन पाउंड में बेच दिया था और बाद में उसे लगभग 1 फीसदी कीमत पर वापस खरीद भी लिया था.

अब ब्रिच उत्तरी डेवोन के छोटे से गांव वूलसेरी में जमीन खरीद रहा है. इसे खूबसूरत बनाने और किसानों की मदद करने के बजाय वो यहां की जमीन को खिलौने की तरह इस्तेमाल कर रहा है. अपना मन बहलाने के लिए उसने यहां एक फर्जी फिल्म सेट बना लिया.

उसने इस जगह को फिल्म सेट जैसा दिखाने के लिए बड़ी हवेली जैसा दिखने वाला घर बनाने की योजना बनाई है. स्थानीय लोगों का दावा है कि इससे उनके और अमीर लोगों के बीच जंग शुरू हो जाएगी. ब्रिच के यहां जमीन खरीदने के बाद से प्रॉपर्टी के दाम भी काफी बढ़ गए हैं. अब लोगों को गांव छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button