अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

बीकापुर तहसील इकाई कार्यकारिणी का किया गया गठन

3 मार्च को होगा तहसील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन स्तरीय सम्मेलन

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।

ग्रामीण पत्रकार संगठन तहसील इकाई बीकापुर 2024 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारीयों के गठन को लेकर एक बैठक बार एसोसिएशन बीकापुर के तहसील परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील इकाई बीकापुर के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने की। और इसके साथ ही साथ 3 मार्च को ग्रामीण पत्रकार तहसील इकाई बीकापुर का सम्मेलन कराया जाना सुनिश्चित किया गया। जिसका बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारीयों के गठन की घोषणा वरिष्ठ पत्रकार शेख मोहम्मद इश्हाक ने की। संपन्न हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष अशोक वर्मा ने 3 मार्च दिन रविवार को तहसील इकाई बीकापुर ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन कराया जाने की घोषणा की और इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारीयों से अपना-अपना सहयोग देने की अपील की।
महामंत्री के पद पर मनोज यादव तथा फूलचंद को चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठन में दीपक कुमार, दिग्विजय सिंह, संजीव पाठक, तथा राजेंद्र प्रसाद तिवारी को तहसील इकाई बीकापुर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।संध्या सिंह, प्रियंका तिवारी, पूनम यादव को मंत्री के पद पर चुना गया । तो वही जितेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, गुलशन सिद्दीकी, तथा अमित सिंह को संगठन मंत्री का पदभार दिया गया। प्रचार मंत्री के रूप में अशोक चौहान, बलराम तिवारी, तथा शेष राम त्यागी को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का पदभार राकेश यादव तथा ऑडिटर के पद पर राकेश मिश्रा को नियुक्त किया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चरण प्रताप सिंह, भानु प्रताप, रवि श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, को नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान शेख मोहम्मद इश्हाक, जिला उपाध्यक्ष, अवध राम यादव जिला महामंत्री, कामता शर्मा, सुरेंद्र सिंह जिला संगठन मंत्री, तथा मंडल पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश तिवारी के.एस मिश्र समेत कई पदाधिकारी गण मौजूद थे

Related Articles

Back to top button