उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे Akash Anand को म‍िली Y प्‍लस सुरक्षा, केंद्र सरकार ने ल‍िया फैसला

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई प्‍लस कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आकाश आनंद को ये सुरक्षा दी है। बता दें आकाश आनंद को मायावती ने पिछले साल दिसंबर में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। आकाश ने लंदन के कॉलेज से एमबीए करने के बाद 2017 में राजनीति में एंट्री ली थी।

नई द‍िल्‍ली। लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई प्‍लस कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आकाश आनंद को ये सुरक्षा दी है। बता दें, आकाश आनंद को मायावती ने पिछले साल दिसंबर में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। आकाश ने लंदन के कॉलेज से एमबीए करने के बाद 2017 में राजनीति में एंट्री ली थी।

कौन हैं आकाश आनंद ?

आकाश आनंद, बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश ने लंदन के एक नामी कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की है। आकाश पिछले कई सालों से पार्टी में एक्टिव थे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए आकाश ने हाल में हुए तीन राज्यों के विधासनभा चुनाव की जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद मायावती ने उन्हें जनता के सामने पेश किया था।

मायावती ने घोषि‍त क‍िया था उत्तराधि‍कारी    

साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा ने आकाश आनंद को स्टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट में शामिल किया था। इसी समय बसपा का सपा के साथ गठबंधन टूट गया था और आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल कॉर्डिनेटर घोषित किया गया। इसके बाद साल 2022 में हुए हिलाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई, जिसमें आकाश का नाम मायावती के बाद दूसरे नंबर पर था। उन्हें विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कैडर को तैयार करने का काम भी सौंपा गया था। इसके बाद मायावती ने आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

Related Articles

Back to top button