उत्तर प्रदेशलखनऊ

Basti News: बस्ती में दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा, न्याय की आस में दर-दर भटक रहा परिवार

UP News: बस्ती में एक परिवार न्याय की आस मे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है, इसके भी जब उसे न्याय नहीं मिला तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया.

Basti News: एक तरफ जहां योगी सरकार दावा करती है कि हमारी सरकार चाहे अमीर हो या गरीब,चाहे जिस भी जाति धर्म का हो भेदभाव नहीं किया जाएगा लेकिन बस्ती जिले में सरकार के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है. जहां न्याय न मिलने से पीड़ित शिवचरण को सरकारी दफ्तरों के चक्कर कटने पड़ रहे हैं. एक परिवार न्याय न मिलने से परेशान होकर अनशन पर बैठने का फैसला लिया जिसके बाद आज जिलाधिकारी कार्यालय में बीवी बच्चों के साथ न्याय के लिए अनशन पर बैठ गया. अनशन पर बैठने के कुछ ही घंटों बाद अधिकारियों ने पीड़ित शिवचरण के परिवार को एक बार फिर आश्वाशन दे कर घर भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला, जिले लालगंज थाना क्षेत्र के कड़जा अजमतपुर का है जहां दबंगों द्वारा शिवचरण की जमीन पर कब्जा कर लिया गया, बाद में कोर्ट द्वारा भी जमीन का मालिकाना हक शिवचरण के हक में हुआ. धारा 24 के पैमाईश के बाद पत्थर नसब का काम पूरा हुआ जिसके बाद दबंगों ने पत्थर को उखाड़ फेंका, तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, दुबारा फिर पत्थर नसब का काम पूरा हुआ. दबंगों ने एक बार फिर उसे उखाड़ फेंका लेकिन दबंगों द्वारा कब्जा की गई जमीन को प्रशासन कब्जा मुक्त नही कराया पाया.

 

कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली जमीन

पीड़ित शिव चरण का आरोप है की कोर्ट के आदेश के बाद भी हमें हमारी जमीन नही मिल पा रही है. धारा 24 की पैमाईश होने के बाद 2 बार विपक्षियों ने पत्थर उखाड़ फेंक दिया था इसलिए आज हम सब यहां बच्चे समेत धरने पर बैठे हैं,एडीएम कमलेश चंद्र ने आश्वाशन दिया है की एक सप्ताह के भीतर हमे हमारी जमीन कब्जा मुक्त मिल जायेगी.

Related Articles

Back to top button