उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bareilly News: आधी रात को आया कॉल, पूछा- तुम्हारी कार कहां है, फिर सामने आई पड़ोसी की करतूत

बरेली में एक युवक पड़ोसी की कार लेकर अपने दोस्त के साथ कहीं चला गया। रात में एक फोन कॉल ने उसके घरवालों की नींद उड़ा दी। घरवाले उनकी तलाश में जुट गए। किला पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो हकीकत सामने आई है।

बरेली के किला क्षेत्र में चौधरी तालाब के पास रहने वाला एक शख्स रविवार को पड़ोसी की कार में अपने साथी को लेकर कहीं चला गया। उसके बाद से शख्स और उसके साथी का कुछ पता नहीं चल रहा था। पत्नी ने किला थाने में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई थी। अब पता लगा है कि दोनों युवक अफीम की तस्करी में पकड़े गए हैं।

किला थाना क्षेत्र में विनोद साबुन फैक्टरी के पास रहने वाली पुष्पा ने बताया कि उनका पति रूपकिशोर पड़ोसी की कार मांगकर ले गया था। पति का दोस्त डिफेंस कॉलोनी इज्जतनगर निवासी अखिल विश्वकर्मा भी रूपकिशोर के साथ था। दोनों के मोबाइल फोन बंद जा रहे थे और उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।

जिस पड़ोसी की कार मांगकर ले गए थे। उसके पास एक कॉल आया और किसी ने पूछा कि तुम्हारी कार कहां है और कौन ले गया है। इसके बाद वह नंबर भी बंद हो गया। पुष्पा ने अनहोनी की आशंका जताई थी। किला पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता लगा कि दोनों युवक फरीदपुर में अफीम की तस्करी में पकड़े गए हैं। फरीदपुर थाना पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।

Related Articles

Back to top button