उत्तर प्रदेशलखनऊ

Barabanki: मशहूर हॉकी खिलाड़ी रहे KD Singh Babu की हवेली सील, अब होगी नीलामी, जानिए पूरा मामला

स्वर्गीय केडी सिंह बाबू की ये हवेली अपनी शान-शौकत के लिए जिले में मशहूर थी. यहां कभी केडी सिंह बाबू के सम्मान में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ देश के बड़े नेताओं का जमवाड़ा हुआ करता था लेकिन आज ये हवेली वीरान है. आपसी विवाद के बाद नीलामी की कगार पर है. 

यूपी के बाराबंकी में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रहे केडी सिंह बाबू (KD Singh Babu) की मशहूर हवेली को सील कर दिया गया है. पारिवारिक विवाद के चलते ये हवेली कोर्ट के आदेश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील की गई है. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही.

बता दें कि स्वर्गीय केडी सिंह बाबू का पूरा नाम कुंवर दिग्विजय सिंह था. उनकी ये हवेली अपनी शान-शौकत के लिए जिले में मशहूर थी. यहां कभी केडी सिंह बाबू के सम्मान में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ देश के बड़े नेताओं का जमवाड़ा हुआ करता था लेकिन आज ये हवेली वीरान है. आपसी विवाद के बाद नीलामी की कगार पर है.

कौन थे केडी सिंह बाबू?

कुंवर दिग्विजय सिंह भारत के एक महान हॉकी खिलाड़ी थे. वे ‘बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध थे. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था. दूसरे विश्व युद्ध के बाद केडी सिंह बाबू भारतीय हाकी टीम के सदस्य के रूप में श्रीलंका गए और फिर पूर्वी अफ्रीका. जहां पर मेजर ध्यान चंद के नेतृत्व में टीम ने कुल 200 गोल किए जिसमें सर्वाधिक 70 गोल ‘बाबू’ के थे. भारत में हाकी में मेजर ध्यान चंद के साथ केडी सिंह ‘बाबू’ का नाम भी काफी बड़ा है.

Related Articles

Back to top button