उत्तर प्रदेशलखनऊ

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर लिया 7.30 लाख हड़पे

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी को पत्रक सौंप कर नौकरी दिलाने के नाम 7.30 लाख हड़पे गए रुपये वापस दिलाने और उस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में जीयनपुर कोतवाली के चौकोखुर्द गांव निवासी कैलाश ने बताया कि उसके दो भाई रामविलास व कमलेश बेरोजगार हैं। जिन्हें सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर आशीष कौशल निवासी पारनकुंडा थाना कोतवाली जीयनपुर ने कुल 7.30 लाख रुपये वर्ष 2019 में लिया था। दो साल बाद 2021 में उसने दोनों भाईयों के नियुक्ति का फर्जी आईकार्ड तक बना कर दे दिया। आईकार्ड लेकर दोनों जब सचिवालय पहुंचे तो उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद वे आशीष से पैसा वापस मांगने लगे। पहले वह आज-कल की बात कह कर टालता रहा। दबाव बनाने पर धमकी देने लगा। पीड़ित ने पत्रक के माध्यम से पैसा वापस दिलाने व दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button