उत्तर प्रदेशलखनऊ

पति विक्की जैन संग 50 करोड़ के घर में रहती हैं अंकिता लोखंडे, पूजा घर, बालकनी और लैविश बाथरूम की ठाटदार झलक

बिग बॉस 17′ में आए विक्की जैन और अंकिता लोखंडे बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों शो में तो आए लेकिन उनके लैविश लाइफ की चर्चा हर बार होती रही। हाल ही में कंटेस्टेंट्स ने कपल के घर पर पार्टी की और तहलका भाई ने उनके 50 करोड़ के घर की शानदार झलक दिखाई।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का 50 करोड़ का घर

‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट सनी आर्या ‘तहलका’ ने हाल ही में अपने दर्शकों को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का शानदार घर दिखाया। यूट्यूबर ने अंकिता और विक्की के घर जाकर उनके हर कमरे से लेकर कई सारी चीजों की झलक दिखाई। तहलका ने हाल ही में विक्की जैन की 50 करोड़ की हवेली का दौरा किया और फैंस दंग रह गए। आइए आपको भी दिखाते हैं शानदार फोटोज।

ऑल वाइट थीम बेस्ड घर

यह शानदार अपार्टमेंट ऑल-व्हाइट थीम पर बेस्ड है। जबकि घर के एंट्री गेट पर लिखा है, ‘विकास और अंकिता’, लिविंग एरिया घर का सबसे प्यारा पार्ट है। इसमें पूरी तरह से सफेद दीवारें हैं और सेम टोन में फर्नीचर है। इसमें सुंदर पेस्टल सोफे, गलीचे हैं। साथ में कई सीरे डेकोर आइटम्स हैं।

सिंपल बेडरूम, सफेद पर्दे से सजा कमरा

तहलका भाई ने विक्की और अंकिता के बेडरूम की एक झलक शेयर की और यह बेहद सुंदर था। इसमें किंग साइज बेड हैं जिनमें मैचिंग फर्नीचर, गलीचे और सफेद रंग की बहुत सारी चीजें हैं। इंटीरियर भी सफ़ेद रंग का है जो घर की थीम से मेल खाता है।

पूजा के लिए घर का स्पेशल कोना

विक्की और अंकिता ने पूजा के लिए एक बड़ा कोना रखा है। इसे फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर में भगवान की कई पवित्र मूर्तियां और पिक्चर थे। दोनों अपने मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button