उत्तर प्रदेशगाजीपुर

अराजक तत्वों ने बीआरडी पब्लिक स्कूल में मचाया उत्पात,फोड़ा गाड़ी का शीशा

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर बाजार स्थित बीआरडी पब्लिक स्कूल में बीती रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। स्कूल में रखे चार पहिया वाहनों का अराजक तत्वों ने सीसा फोड़ दिया। जिससे प्रबंधक मुकेश यादव दहशत में हैं।
प्रबंधक ने बताया कि बीती रात को अराजक तत्वों द्वारा स्कूल के गेट को फानकर जमकर उत्पात मचाया। स्कूल में खड़ी चार पहिया वाहनों का शीशा तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत मेरे द्वारा करंडा थाना में लिखित रूप से कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button