उत्तर प्रदेशलखनऊ

रामपुर लोकसभा सीट पर सभी अटकलों पर लगा विराम, सपा ने दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम को दिया टिकट

समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मुहिब्बुलाह को रामपुर से टिकट दिया है। रामपुर लोकसभा सीट से एसटी हसन को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन मुहिब्बुलाह के नाम के एलान के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

रामपुर। समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मुहिब्बुलाह को रामपुर से टिकट दिया है।

रामपुर लोकसभा सीट से एसटी हसन को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन मुहिब्बुलाह के नाम के एलान के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है। सपा प्रत्याशी मुहिब्बुलाह आज लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे। दिल्ली से वह देर रात रामपुर पहुंच गए थे। हालांकि टिकट मिलने की आधिकारिक घोषणा अभी बाकि है, कुछ ही देर में घोषणा की जा सकती है।

 

बता दें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से आजम खां ने जीत हासिल की थी, किंतु बाद में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी ने यहां से जीते थे। इस बार भी भाजपा ने घनश्याम लोधी को ही रामपुर से टिकट दिया है।

Related Articles

Back to top button