उत्तर प्रदेशलखनऊ

Free Electricity :- राज्य के 30 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त बिजली का लाभ कैबिनेट में पारित होगा प्रस्ताव

  • Free Electricity :- राज्य के 30 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त बिजली का लाभ कैबिनेट में पारित होगा प्रस्ताव

राज्य के उपभोक्ताओं को जल्द ही 125 यूनिट बिजली मुफ्त Free Electricity मिलेगी, जबकि अभी तक 100 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिल रही है।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी, और ऊर्जा विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था।

ऊर्जा विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे कैबिनेट की अगली बैठक में लाया जायेगा।

वित्त विभाग की भी मंजूरी मिल गयी है। राज्य सरकार इस योजना पर करीब 2500 से तीन हजार करोड़ रुपये तक सब्सिडी ऊर्जा विभाग को उपलब्ध करायेगी।

बताया गया है कि यह लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 125 यूनिट तक ही बिजली खपत करते हैं, इससे अधिक होने पर उन्हें 6.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

पूर्व में दी जा रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ राज्य के करीब 18 लाख उपभोक्ताओं को मिल रहा था, जिनसे किसी प्रकार का बिल नहीं लिया जा रहा था।

मुक्त बिजली देने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में पारित हो जाएगा मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन ने कहा कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पारित किया जाएगा

  • अब जबकि 125 यूनिट की जा रही है, तब उपभोक्ताओं की संख्या करीब 30 लाख हो जायेगी। राज्य में इस समय कुल 58 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं, जिनमें 30 लाख उपभोक्ता 125 यूनिट फ्री बिजली के दायरे में आ जायेंगे

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button