उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP News: उज्ज्वला योजना के कनेक्शन में फर्जीवाड़ा, DM के न‍िर्देश पर एजेंसी संचालक पर FIR दर्ज

यूपी के मुरादाबाद में उज्ज्वला योजना के कनेक्शन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। आपूर्ति विभाग ने एजेंसी संचालक और स्टाफ के खि‍लाफ केस दर्ज कराया है। भगतपुर ब्लॉक की रुस्तमपुर निवासी तबस्सुम निशा के नाम से उज्ज्वला कनेक्शन डींगरपुर बिलारी की पुष्पलता इंडेन गैस सर्विस से है। जबकि तबस्सुम के पास गैस कनेक्शन नहीं है। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई।

मुरादाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। इसके बाद आपूर्ति विभाग ने एजेंसी संचालक और स्टाफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। भगतपुर ब्लॉक की रुस्तमपुर निवासी तबस्सुम निशा के नाम से उज्ज्वला कनेक्शन डींगरपुर बिलारी की पुष्पलता इंडेन गैस सर्विस से है। जबकि तबस्सुम के पास गैस कनेक्शन नहीं है। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कराई तो तबस्सुम के नाम से फर्जी गैस कनेक्शन चलाने का मामला सही पाया गया। एजेंसी संचालक और स्टाफ के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि 500 रुपए के बाद भी उनके नाम से कनेक्शन उन्हें नहीं दिया गया।

इन लोगों के खि‍लाफ दर्ज कराया गया मुकदमा

शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर व पूर्ति निरीक्षक सदर व पूर्ति निरीक्षक कुंदरकी की संयुक्त टीम से कराई गई, जिसमें जांच आख्या चार फरवरी को प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना में की गई गड़बड़ी, अभिलेख पूरे नहीं रखने, एलपीजी उपभोक्ताओं से घरेलू गैस के निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने के आरोप में प्रबंधक मुहम्मद आसिफ, कंप्यूटर आपरेटर यासिर सगीर अहमद, मुहम्मद हाशिम के विरुद्ध थाना मैनाठेर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related Articles

Back to top button